For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व चैंपियनशिप के बाद सिंधु ने शेयर की अपनी भावनाएं, PM मोदी की भी तारीफ की

नई दिल्ली: पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपिनय बनने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और बताया है कि यह जीत उनके लिए कितनी मायने रखती थी। स्विट्जरलैंड के बासेल से वतन वापसी के बाद सिंधु ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। सिंधु ने मंगलवार को ही अपनी जीत पर भी बात की और बताया कि वह इस मैच के भी उसी तरह से लंबा जाने की उम्मीद कर रही थीं जैसा की 2017 के दौरान हुआ था। तब भी उनका मुकाबला जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से हुआ था। सिंधु ने बताया की आक्रामक गेम के चलते वह इतिहास रचने में कामयाब हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सिंधु ने बताया कि ये जीत उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह पहले ही दो सिल्वर, दो कांस्य जीत चुकी थी लेकिन गोल्ड जीतना खास है। बाद में उन्होंने मैच के दौरान आए भावनात्मक पल का भी जिक्र किया। सिंधु ने कहा- यह एक बहुप्रतीक्षित जीत थी। जब मेडल सेरेमनी हो रही थी, राष्ट्रगान बज रहा था, मैं पोडियम पर खड़ी थी और तिरंगा झंडा लहराया जा रहा था, यह एक ऐसा पल था जिसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं।

सिंधु ने कहा- मैं काफी फोकस और सकारात्मक थी। सकारात्मक होना और खुद पर भरोसा करने से मुझे काफी मदद मिली। मैं शुरुआत में काफी आक्रामक थी और यहां से मैंने बड़ी लीड लेते हुए विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और उसी तरह से मैंने मैच का समापन किया।

इस दौरान सिंधु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरन रिजिजु के बारे में बात करते हुए बताया कि ये दोनों सभी तरह के खेलों को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया- 'मैं खेल मंत्री और पीएम जी से भी मिली। वे वास्तव में काफी सहयोगी हैं। ये बहुत अच्छा है और वे खेलों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।'

वहीं, सिंधु ने अपनी बॉयोपिक पर बात करते हुए कहा कि ये काफी युवाओं को प्रेरणा दे सकती है और वे वास्तव में इस और देख रही हैं।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 10:33 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+