चाइना ओपन: चीनी दीवार लांघकर सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, जयराम हारे
फुजाऊ (चीन)। रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में विजय अभियान जारी रखा है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी खिलाड़ी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सिंधू का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंची
चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का शानदार खेल जारी है। उन्होंने क्वार्टर फाइलन में चीनी खिलाड़ी बिंगजियाओ को हराया।
पीवी सिंधू और बिंगजियाओ के बीच करीब 30 मिनट तक मुकाबला चला जिसमें सिंधू ने 22-20, 21-10 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सिंधू ने बिंगजियाओ से फ्रेंच ओपन में मिली हार का भी बदला चुका लिया।
हालांकि भारत के लिए चाइना ओपन सुपर सीरीज के पुरुष एकल मुकाबले से बुरी खबर आई। क्वार्टर फाइनल में अजय जयराम को हार का सामना करना पड़ा।
क्वार्टर फाइनल में हारे जयराम
अजय जयराम ओलंपिक चैंपियन और दो बार के विश्व चैंपियन चीन के चेन लोंग से क्वार्टर फाइनल में हार गए। जयराम और लोंग के बीच करीब 40 मिनट तक मुकाबला हुआ। जिसमें उन्हें 15-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
जयराम के हार के बाद अब चाइना सुपर सीरीज में केवल पीवी सिंधू ही भारत की ओर से एक मात्र चुनौती बची हुई हैं। बिंगजियाओ को हराने के बाद सिंधू चाइना ओपन सुपर सीरीज खिताब से दो कदम दूर हैं।
सेमीफाइनल में पीवी सिंधू का मुकाबला दक्षिण कोरिया की जी ह्यून सुंग से होगा। सुंग ने जापान के अकाने यामागुची को 22-10, 20-21, 21-18 से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
