स्कॉटलैंड के खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना होंगे
सुरक्षा चिंताओं और अधूरे काम के चलते तीन अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इन खेलों में स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने के मामले में संदेह बना हुआ था।
भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति और ओलम्पिक खेल संघ द्वारा सभी समस्याओं को दूर किए जाने के आश्वासन के बाद स्कॉटलैंड की टीम इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रही है।
खिलाड़ियों का पहला दस्ता स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर दो बजे ग्लासगोव हवाईअड्डे से रवाना होगा।
इस दल में तीरंदाजी, लान बॉल्स, निशानेबाजी, टेनिस और भारोत्तोलन के खिलाड़ी शामिल होंगे।
स्कॉटलैंड की टीम के रग्बी, मुक्केबाजी और कुश्ती के खिलाड़ी मंगलवार को रवाना होंगे।
बीबीसी रेडियो के मुताबिक दिल्ली पहुंच चुके स्कॉटलैंड की टीम के प्रबंधक विकी स्ट्रेंज ने कहा, "हमारी टीम के लिए आवास स्थल तैयार हैं। यह एक मुश्किल भरा सप्ताह रहा है लेकिन अब आयोजन समिति सभी चीजों पर ध्यान दे रही है। अब काफी ज्यादा प्रगति हुई है।"
खिलाड़ियों को रवाना करने हवाई अड्डे जा रहीं स्कॉटलैंड की खेल मंत्री शोना रोबिसन ने कहा, "मैं उन्हें दिल्ली जाने के लिए रवाना होते देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।"
उन्होंने कहा, "हम लगातार प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। मैं एक बार फिर भारतीय खेल मंत्री से कहना चाहती हूं कि वह भारत सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को वास्तविकता में परिणत करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications