सीआरपीएफ की कमांडेंट और ब्रांड एंबेसडर बनेंगी पीवी सिंधू
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर लौटी पीवी सिंधू को देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने कमांडेंट का रैंक देने और अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है।
सीआरपीएफ ने लिया फैसला
आधिकारिका सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ ने पीवी सिंधु को कमांडेंट और एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव होम मिनिस्टरी को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पीवी सिंधू को समारोह में कमांडेंट रैंक से सम्मानित किया जाएगा और उनको बैज के साथ सीआरपीएफ की वर्दी दी जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सीआरपीएफ ने सिंधू की सहमति से यह कदम उठाया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिला राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को हुए समारोह में प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने पीवी सिंधू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
क्या है कमाडेंट का पद
सीआरपीएफ का कमांडेंट पद एसपी के समकक्ष होता है। कमांडेंट 1000 सैनिकों के बटालियन को आदेश दे सकता है।
बीएसएफ ने बनाया था विराट कोहली का ब्रांड एंबेसडर
पीवी सिंधु से पहले भी खिलाड़ियों को सुरक्षा बल ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कुछ साल पहले बीएसएफ ने क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
