नई दिल्ली। भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने एक बार फिर से भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दिया है। भारत की इस बेटी ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में जीत हासिल की है। सिंधु ने चीन की सुन यू को 21-11, 17-21, 21-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
आपको बता दें कि इससे पहले ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने के लिए विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को हराया था।
इस दिलचस्प मैच में सिंधु ने जीत के लिए करीब एक घंटे 24 मिनट तक संघर्ष किया था और उसके बाद फाइनल में जगह बनाई थी और आज खिताब अपने नाम कर लिया है।
PV Sindhu @Pvsindhu1 wins maiden #ChinaOpen, beats China's Sun Yu 2-1 in finals #badminton
— Oneindia.com (@Oneindia) 20 November 2016