बांग्लादेश ने पूरे किए 200 रन (लीड-3)
इस योग तक पहुंचने के लिए बांग्लादेश ने हालांकि अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। पहले विकेट के तौर पर सलामी बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी 27 रन बनाकर रन आउट हुए। यह विकेट 71 रन के कुल योग पर गिरा।
जुनैद ने 41 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। इसके बाद 110 रन के कुल योग पर मोहम्मद अशरफुल भी चलते बने। पिछले मैच में शतक लगाने वाले अशरफुल ने 22 रन बनाए।
बांग्लादेश को तीसरा झटका तमीम इकबाल के रूप में लगा। तमीम ने 79 रनो की शानदार पारी खेली। उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा। तमीम भी रन आउट हुए।
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 41 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए थे। सकीबुल हसन 46 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रकीबुल हसन ने 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। उसने रविवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में अशरफुल के शानदार शतक की बदौलत जिंबाब्वे को आठ विकेट से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications