विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक
कोपेनहेगन। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में आखिरकार कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। सिंधू को सेमीफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें, सिंधू ने पिछली बार चीन में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
महिला एकल वर्ग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में 11वीं वरीयता प्राप्त सिंधू को स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सीधे गेमों में 17-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनने की उनकी उम्मीदें धराशायी हो गईं।
सिंधू महिला एकल वर्ग में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। उनके अलावा प्रकाश पादुकोण ने 1983 में पुरुष सिंगल्स में, जबकि 2011 में महिला डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने भारत को कांस्य दिलाया था।
क्वार्टर फाइनल में चीन की शिजियान वांग को हराकर कांस्य पक्का करने वाली सिंधू पर स्पेनिश खिलाड़ी पूरे मैच में हावी रहीं। फाइनल में कैरोलिन का सामना विश्व नंबर एक चीन की ली जुरेई से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त जापान की मितानी मिनात्सु को 21-8, 21-14 से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
