सानिया ने पहले दौर में अमेरिका की क्वालीफाईंग खिलाड़ी मालोरी सेसिल को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराया। अमृतराज को साइप्रस के मार्कस बघदातिस ने 6-4, 6-1 से पराजित किया।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत अमेरिका की लाउरा ग्रेनविले से होगी, जिन्होंने पहले दौर में जापान की अइको नाकामुरा को हराया। नाकामुरा हालांकि चोट के कारण मुकाबले के बीच से ही हट गईं।
युगल मुकाबलों में भारत के हर्ष मांकड और अमेरिका के डेविड मार्टिन की चुनौती भी समाप्त हो गई। हर्ष और मार्टिन को इजरायल के हारेल लेवी और अमेरिका के आमिर हादाद की जोड़ी ने 6-7 (7), 2-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।