इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। श्रृंखला के पहले मैच में बेल्जियम ने भारत को 6-3 से हराया था।
भारत के लिए हरि प्रसाद ने आठवें, संदीप सिंह ने 32वें व 64वें और राजपाल सिंह ने 55वें मिनट में गोल किया जबकि बेल्जियम के लिए टॉम बूम ने चौथे, सेर्डिक चार्लियर ने 11वें और जेफ थायस ने 18वें मिनट में गोल ठोका।
भारतीय टीम इस मैच में गोलकीपर एड्रियन डी'सूजा, सरदार सिंह, राजपाल, गुरविंदर चंडी और भरत चिकारा के साथ खेली। फ्लू से उबरने के बाद कप्तान संदीप भी इस मैच में खेले। वह पहले मुकाबले में नहीं खेल सके थे।
श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार को ब्राक्सगाटा में ही खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*