ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक रियल ने रोनाल्डो की सेवाएं पाने के लिए आठ करोड़ पाउंड खर्च किए हैं लिहाजा क्लब चाहता है कि रोनाल्डो के चोटिल होने की सूरत में भी उसके द्वारा खर्च की गई राशि सुरक्षित रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब ने रोनाल्डो के पैरों का बीमा कराने का फैसला किया।
हाल ही में जब रोनाल्डो को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी थी, तब क्लब के प्रबंधक काफी चिंतित हो गए थे लेकिन सुकून की बात यह रही कि डॉक्टरों ने रोनाल्डो को बहुत जल्द खेलने की इजाजत दे दी।
पिछले सत्र में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो रियल के साथ करार करने के बाद दुनिया के सबसे महंगे फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।