अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट 'आईसीसी क्रिकेट डॉट याहू डॉट नेट' से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मैचों की यह श्रृंखला नौ अगस्त से बुलावायो में शुरू हो रही है।
श्रृंखला के लिए पाकिस्तान के अमीश साहेबा को अंपायर नियुक्त किया गया है। स्थानीय अंपायर की नियुक्ति अभी नहीं हुई है।
इसके अलावा आईसीसी ने कनाडा और केन्या के बीच 14 से 17 अगस्त तक खेले जाने वाले इंटरनेशनल कप मैच के लिए डेविड ज्यूक्स को मैच रेफरी नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।