इस मैच में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ नहीं खेल रहे हैं। घुटने की चोट से परेशान फ्लिंटॉफ के स्थान पर तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन को टीम में जगह दी गई है।
आस्ट्रेलियाई टीम तीन परिवर्तनों के साथ मैदान में उतरी है। नेथन हॉरिट्ज के स्थान पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क को अंतिम-11 में जगह मिली है जबकि विकेटकीपर के तौर पर ब्रैड हेडिन अपने युवा साथी ग्राहम मानेउ का स्थान लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।