पिछले महीने पुणे में अभ्यास सत्र के दौरान बलजीत की आंख में गोल्फ की गेंद से गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया था। एम्स में बलजीत की दाईं आंख का आपातकालीन ऑपरेशन किया गया था।
हॉकी इंडिया (एचए) ने अपने बयान में कहा कि चोट के कारण बलजीत की आंख लगभग क्षतिग्रस्त हो चुकी है लिहाजा रोशनी बचाने के लिए उन्हें इलाज की खातिर अमेरिका भेजा जा रहा है।
बलजीत बाल्टीमोर स्थित जान हॉपकिंस मेडिकल सेंटर में अपना इलाज कराएंगे। बाल्टीमोर में विश्व के नामचीन आंख विशेषज्ञ डॉक्टर राबर्ट मौरिस बलजीत की आंख की जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।