डोनाल्ड की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे श्रीसंत
श्रीसंत शुक्रवार को इंग्लैंड रवाना हो रहे हैं, जहां वह वॉरसेस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। डोनाल्ड वॉरसेस्टरशायर के गेंदबाजी कोच हैं।
श्रीसंत ने आईएएनएस से कहा, "मैं शुक्रवार रात को इंग्लैंड रवाना हो रहा हूं। मैं इस काउंटी करार को लेकर खासा उत्साहित हू्ं क्योंकि वहां मुझे डोनाल्ड के साथ रहकर अपनी गेंदबाजी सुधारने का मौका मिलेगा। मुझे थोड़ा पहले ही लंदन पहुंचना था लेकिन वीजा मिलने में देरी के कारण मुझे विलंब हुआ।"
चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रीसंत को आगामी रणजी सत्र के लिए केरल राज्य की क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
श्रीसंत ने भारत के लिए अंतिम एकदिवसीय मैच मार्च 2008 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में और अंतिम टेस्ट मैच पिछले साल अप्रैल में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications