नेहरू कप के पहले मुकाबले में फिलिस्तीन से भिड़ेगा भारत
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अल्बटरे कोलाको ने पत्रकारों को बताया कि 19 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए अंडर-19 टीम घोषित करने के बाद थाईलैंड को बाहर कर दिया गया।
कोलाको ने कहा, "थाईलैंड ने अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से मना कर दिया। उसका कहना था कि वह इस टूर्नामेंट के लिए अपनी अंडर-19 टीम ही भेजेगा। इस कारण हमने थाईलैंड के स्थान पर फिलिस्तीन को टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों की सूची में शामिल कर लिया।"
लेबनान (148 वरीय), भारत (156 वरीय), और फिलिस्तीन (177 वरीय) को ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि पिछले साल के उपविजेता सीरिया (95 वरीय), श्रीलंका (156 वरीय) और किर्गिस्तान (160 वरीय) को ग्रुप-ए में जगह मिली है।
प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 27 और 28 अगस्त को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 31 अगस्त को होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच अंबेडकर स्टेडियम में होंगे और इसके लिए शाम 6.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
विजेता टीम को चार लाख डॉलर और उपविजेता को दो लाख डॉलर मिलेंगे। प्रत्येक मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुने जाने वाले खिलाड़ी को मैच के बाद 300 डॉलर और प्रत्येक मैच जीतने के बाद विजेता टीमों को 500 डॉलर मिलेंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
ग्रुप-ए : लेबनान, भारत, फिलिस्तीन
ग्रुप-बी : सीरिया, किर्गिस्तान, श्रीलंका
19 अगस्त : भारत बनाम फिलिस्तीन
20 अगस्त : सीरिया बनाम श्रीलंका
21 अगस्त : फिलिस्तीन बनाम लेबनान
22 अगस्त : किर्गिस्तान बनाम श्रीलंका
23 अगस्त : भारत बनाम लेबनान
24 अगस्त : सीरिया बनाम किर्गिस्तान
27 अगस्त : पहला सेमीफाइनल
28 अगस्त : दूसरा सेमीफाइनल
30 अगस्त : तीसरे स्थान का मुकाबला
31 अगस्त : फाइनल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications