भारत के लिए रितु रानी और मोनिका बदरान ने भी एक-एक गोल किए। रितु ने 45वें मिनट में गोल दागा जबकि बदरान ने 53वें मिनट में गोल करने में सफलता हासिल की।
मनोरमा ने 70वें मिनट में गोल किया। आस्ट्रेलिया की ओर से केसे इस्टहैम ने 31वें और मार्नी हडसन ने 60वें मिनट में गोल किए।
टूर्नामेंट के 11वें संस्करण में भारत का अगला मैच बेलारूस के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।