अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अल्बटरे कोलाको ने आईएएनएस को बताया कि महासंघ ने क्लबों को एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए अपनी एक पेशेवर क्लब के तौर पर योग्यता साबित करने के 31 अगस्त तक का समय दिया है लेकिन यह मौका उनके हाथ से निकलता दिख रहा है क्योंकि एक भी क्लब ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की है।
कोलाको ने कहा, "चैंपियंस लीग में खेलने के लिए आई-लीग एवं अन्य क्लबों को 31 अगस्त तक अपनी योग्यता साबित करने संबंधी कागजात जमा करने हैं। हम यह तय करना चाहते हैं कि कितने क्लबों के पास कॉमर्शियल लाइसेंस है। जिनके पास यह लाइसेंस है, वही चैंपियंस लीग में खेलने के हकदार होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।