आस्ट्रेलिया को 155 रनों की बढ़त, मैच ड्रा की ओर (लीड-3)
चौथे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 88 रन के कुल योग पर दो विकेट गंवाने वाली मेहमान टीम ने पांचवें दिन के पहले सत्र में दो विकेट और गंवाए। आस्ट्रेलिया को चौथे दिन रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच के रूप में दो झटके लगे थे।
एक दिन पहले नाबाद लौटने वाले शेन वाटसन 53 रन बनाकर आउट हुए जबकि माइकल हसी ने 64 रन बनाए। हसी ने 130 गेंदों पर 13 चौके लगाए जबकि वाटसन ने 114 गेंदों पर नौ चौके जड़े। चौथे दिन हसी 18 और वाटसन 34 रन पर नाबाद लौटे थे।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए थे। माइकल क्लार्क 116 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्कस नार्थ ने 110 गेंदों 58 रन बनाए थे। नार्थ ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए हैं। दोनों खिलाड़ी पांचवें विकेट के लिए 111 रन जोड़ चुके हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 376 रनों का स्कोर का खड़ा किया। तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था। गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच ड्रा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications