पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने अहमद के हवाले से लिखा है, "मैं उन्हें पहचानता नहीं लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि वे सभी भारतीय थे। मैंने इस संबंध में उसी वक्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जानकारी दे दी थी।"
पीसीबी से सूचना मिलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस मामले की जांच करने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि सटोरियों ने सात पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संपर्क साधा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।