ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने खबर दी है कि जाबी के साथ करार के बदले रियल ने लिवरपूल को 4.8 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है।
अभ्यास सत्र के मद्देनजर रियल की टीम में शामिल होने के लिए जाबी को फिटनेस टेस्ट देना होगा। 27 साल के जाबी ने 2004 में लिवरपूल के साथ करार किया था। उससे पहले वह रियल सोसाइडेड के लिए खेला करते थे।
जाबी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 2005 में चैंपियंस लीग जीतने में मदद की थी। इसके अलावा उनके शानदार खेल की बदौलत ही लिवरपूल ने पिछले सत्र में प्रीमियर लीग में दूसरा स्थान हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।