पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कादिर के हवाले से लिखा है, "हमारी टीम जिस तरह टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में हारी है, उसे देखते हुए मुझे इन मैचों का नतीजा प्रभावित किए जाने का अंदेशा हो रहा है।"
पाकिस्तानी टीम दौरे की शुरुआत में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हार गई और फिर उसके बाद जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-3 से पिछड़ रही है।
कादिर ने कहा, "आप ही सोचिए कि पांच सप्ताह पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने वाली किसी टीम के प्रदर्शन का स्तर अचानक इतना नीचे कैसे गिर सकता है। हम एक के बाद एक सभी मैच हार रहे हैं। श्रीलंका में हमारा यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। मुझे शक है कि कुछ खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में लिप्त हैं। इसकी जांच बहुत जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।