ब्रिटेन की जूली लुइस इस दौड़ में लगातार चौथी बार हिस्सा लेंगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, सीरिया, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की महिला चालक भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगी।
इस साल दौड़ में हिस्सा लेने वाली एक महिला ऐसी भी है, जो मूल रूप से केरल की निवासी है लेकिन वह फिलहाल दुबई में रहती है। इसके अतिरिक्त इस दौड़ में हिस्सा लेने वाली शेष महिलाएं केरल की हैं।
नेहरू कप बोट रेस की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1952 में की थी। तब से लेकर आज तक इस रेस का हर साल आयोजन होता है। इस दौड़ के अंतर्गत नौकाएं कोट्टायम से अलाप्पुझा तक का सफर तय करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।