पाकिस्तानी टीम प्रबंधन में व्यापक फेरबदल के आसार
कराची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में खेली जा रही टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रबंधन में व्यापक फेरबदल के आसार हैं।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के प्रबंधक यावर सईद और सहायक प्रबंधक मोहम्मद अहमद को हटाने तथा कप्तान यूनुस खान और कोच इंतिखाब आलम के नाम कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला कर लिया है। पाकिस्तानी टीम 13 अगस्त को स्वदेश लौटेगी।
पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हार गई जबकि पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-3 से पिछड़ रही है। श्रंखला के अंतर्गत एक ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाना है।
इसके अलावा पाकिस्तानी टीम इस दौरे में एक अन्य कारण से चर्चा में रही। कोलंबो में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कथित तौर पर भारतीय सटोरियों द्वारा सात पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ संपर्क साधे जाने की भी खबर आई है। इस संबंध में जांच चल रही है।
पीसीबी कप्तान यूनुस और कोच के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस संबंध में अंतिम फैसला पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट को लेना है। स्वदेश लौटने के बाद बट्ट कप्तान और कोच से मुलाकात करेंगे। उससे पहले, बट्ट ने कोच और कप्तान ने दौरे के संबंध में स्वतंत्र रिपोर्ट दायर करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications