एक नजर: सिंधु से पहले किन भारतीय महिलाओं ने दिलाया ओलंपिक में मेडल?
रियो डी जनेरियो| अपने पहले ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने सफलता का नया इतिहास रचा है।
मालूम हो कि शुक्रवार को रियोसेंटर पवेलियन-4 में खेले गए मुकाबले में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी मारिन ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया और सिंधु को सिल्वर पर संतोष करना पड़ा। पीवी सिंधु से पहले साक्षी मलिक ने भारत को रेसलिंग में कांस्य पदक दिलाया था।
आईये नीचे की स्लाइडों के माध्यम से जानते हैं कि ओलंपिक में सिंधु से पहले किन भारतीय महिला एथलीटों ने दिलाया है इंडिया को मेडल..।

पीवी सिंधु
रियो ओलंपिक में एकल महिला बैडमिंटन मुकाबले में सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता है।

साक्षी मलिक
ओलंपिक में पहलवानी में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी पहली भारतीय महिला हैं।

सायना नेहवाल
साल 2012 में बैडमिटंन में एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

मेरी कॉम
2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक में भारत को मुक्केबाजी में कांस्य पदक दिलाया था।

कर्णम मल्लेश्वरी
सिडनी ओलंपिक में 69 किलोवर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications