टोक्यो : भारत के बी. साई प्रणीत का पहला ओलंपिक अभियान बुधवार को निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया। वह टोक्यो 2020 ओलंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल दौर 32 में नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव के खिलाफ सीधे गेम में हार गए। यह उनकी ओलंपिक लगातार दूसरी हार रही। इसी के साथ पुरुष एकल में भारत की चुनाैती समाप्त हो गई। 13वीं वरीयता प्राप्त प्रणीत को मार्क के खिलाफ 14-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा और टोक्यो में बिना खाता खोले अपना सफर समाप्त करना पड़ा।
2019 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और अब 15वें स्थान पर रहने वाले प्रणीत अपने पहले मैच में ही इस्राइल की मिशा जिल्बरमैन के खिलाफ केवल 41 मिनट तक चले मैच में 21-17 21-15 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। प्रणीत अपने प्रतिद्वंद्वी की गति की बराबरी नहीं कर सके, जो एक अलग स्तर पर खेल रहे थे।