फ्लिंटॉफ का एशेज के बाकी बचे मैचों में खेलना तय नहीं
फ्लिंटॉफ को अपने चोटिल घुटने के स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को रिपोर्ट नहीं आई थी। इसी आधार कहा जा रहा है कि फ्लिंटॉफ का दूसरे तथा बाकी के तीन टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं है।
फ्लिंटॉफ के घुटने में अप्रैल में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी। वह प्रतियोगिता से लौटकर स्वदेश आ गए थे। स्वदेश में उन्होंने घुटने का ऑपरेशन कराया था और फिर 11 जून से अभ्यास के लिए लौटे थे।
इस चोट के एक बार फिर से गहरा जाने के कारण फ्लिंटॉफ के करियर पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने का फिर से चोटिल होना उनके लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण बन सकता है।
टीम प्रबंधन ने लॉर्ड्स टेस्ट में फ्लिंटॉफ की जगह लेने के लिए एहतियात के तौर पर स्टीव हार्मिसन को टीम में शामिल कर लिया है। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमों 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications