Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुशु में भारत को रजत पदक

मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

भारत को एशियाई खेलों के पाँचवें दिन सिर्फ़ एक ही पदक हासिल हुआ है और वो भी रजत. ये पदक मिला भारत में काफ़ी अनजाने से खेल वुशु में.

वुशु की सांशू प्रतियोगिता में भारत की संध्यारानी देवी फ़ाइनल में ईरान की ख़दीजा आज़ादपुर से हार गईं.

वुशु प्रतियोगिता में बॉक्सिंग की तरह हाथ में दस्ताने और सिर को बचाने के लिए गार्ड लगा होता है और हाथ, पैर दोनों का इस्तेमाल होता है प्रतिद्वन्द्वी पर प्रहार के लिए.

हारने के बाद संध्यारानी देवी ने कहा कि हालाँकि वो स्वर्ण जीतना चाहती थीं मगर रजत जीतने से भी उन्हें ख़ुशी हुई है.

इससे पहले दिन में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कमज़ोर टीमों के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन जारी रहा. उन्होंने बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया.

भारत का प्रदर्शन हॉन्गकॉन्ग के विरुद्ध हुए मैच से कुछ बेहतर था और संदीप सिंह ने चार गोल किए.

उधर पाकिस्तान का पूल का पहला मैच था और उसने पहले ही मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 12-0 से हराया.

मगर महिला हॉकी टीम के लिए तो अब काँस्य पदक भी चुनौती बनता जा रहा है क्योंकि एक ज़बरदस्त मुक़ाबले में दक्षिण कोरिया ने उन्हें 1-0 से हरा दिया. मैच के अंतिम क्षणों में भारत ने गोल किया था जिसे रेफ़री ने नहीं माना.

साइना जीती

निशानेबाज़ी में एक और निराशाजनक दिन रहा जबकि भारतीय पुरुष टीम 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में हार गई.

महिलाओं के 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़ीशन में भी वही कहानी रही जबकि तेजस्विनी सावंत, लज्जाकुमारी गोस्वामी और चेतनप्रीत कौर में से कोई भी फ़ाइनल तक नहीं पहुँच सका. पुरुष टीम से समरेश जंग एक अंक से पदक से चूक गए.

भारत को तैराकी में काँस्य पदक दिलाने वाले वीरधवल खाड़े 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में फ़ाइनल में भी नहीं पहुँच सके.

बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने मलेशिया की लिडिया चिया को 21-15, 21-17 से हराया. मगर कश्यप पारुपल्ली विएतनाम के खिलाड़ी से हार गए.

मिश्रित युगल में अरुण विष्णु और अपर्णा बालन की जोड़ी भी जापानी जोड़ी से हार गई.

टेनिस में रश्मि चक्रवर्ती और पूजाश्री वेंकटेशा की जोड़ी को भी जापानी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. मगर करण रस्तोगी और विष्णु वर्धन की जोड़ी अगले दौर में पहुँच गई है.

मुक्केबाज़ी में भारत के विकास कृष्ण तो थाईलैंड के प्रतिद्वन्द्वी से हार गए मगर 75 किलोग्राम वर्ग में ताइवान के यू तिंग यांग को 9-4 से हरा दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+