एशियाड-2010 (निशानेबाजी) : विजय को कांस्य, राइफल वर्ग में मिली निराशा (लीड-2)
फाइनल में कुल 583 अंक हासिल करने वाले विजय ने चीन में दूसरा कांस्य हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रविवार को कांस्य हासिल किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण दक्षिण कोरिया के बयुंग ताएक पार्क (586) ने जीता जबकि रजत चीन के याडोंग लियू (585) को मिला।
इस स्पर्धा में भारत के ओमकार सिंह निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आठवें स्थान पर रहे जबकि हरप्रीत सिंह ने 32वां स्थान हासिल किया। ओमकार ने कुल 580 अंक हासिल किए जबकि हरप्रीत 563 अंक ही अपनी झोली में डाल सके।
इससे पहले, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में नारंग ने चौथा स्थान हासिल किया। नारंग ने कुल 1261 अंक जुटाए जबकि दक्षिण कोरिया के जिनसाप हान ने 1269 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।
50 मीटर राइफल 3-पोजीशन पुरुष टीम स्पर्धा में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। संजीव राजपूत, गगन नारंग और इमरान हसन खान की भारतीय टीम ने कुल 3458 अंक जुटाए जबकि दक्षिण कोरियाई टीम ने 3489 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने प्रोन में 1176, स्टैंडिंग में 1138 और नीलिंग में 1144 अंक हासिल किए। 3458 अंकों में से संजीव ने 1146, इमरान ने 1150 और गगन ने 1162 अंक जुटाए। कजाकिस्तान को इस स्पर्धा का रजत और चीन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications