एशियाड-2010 (बैडमिंटन) : युगल मुकाबले में ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी हारी
ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की तियान क्यून और झाओ यूनलेई के हाथों 10-21, 5-21 से मुकाबला गंवानी पड़ी।
इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली इस जोड़ी ने थाईलैंड की सावित्री अमित्रापई और पी. मुन्कितचोकेचारोन की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम 21-13 से जीता था। इसके बाद यह थाई जोड़ी रिटायर हो गई और इस तरह से मैच भारत के नाम रहा।
दूसरी ओर महिला एकल मुकाबले में अदिती मुटाटकर ने थीलिनी जयासिंघे को पहले दौर के मुकाबले में 21-11, 21-19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अदिती का अगला मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त जापान की एरीको हीरोस के साथ होगा।
पुरूष युगल मुकाबले में अक्षय दिवाकर और अरून विष्णु की जोड़ी श्रीलंका के निलुका कारूनारंतना और दीनुका कारूनारंतना के खिलाफ वॉकओवर मिलने के कारण प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है।
उधर, एक अन्य मुकाबले में भारत की अपर्णा बालन और प्राजक्ता सावंत को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को मलेशिया की एनजी मैरीलेन पाओलेंग और खे वे वून की जोड़ी ने 21-17, 21-7 से मात दी।
बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल बुधवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। दूसरी वरीयता प्राप्त सायना की पहली भिड़ंत मलेशिया की चिह लिडिया से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications