पाकिस्तान नहीं करेगा विश्व कप का बहिष्कार
पीसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड के आला अधिकारी अभी भी इस बात को लेकर आशावान हैं कि मेजबानी से बेदखल किए जाने के मसले का कोई न कोई हल जरूर निकलेगा।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने बुधवार को कहा था कि वह अगले महीने आईसीसी प्रमुख डेविड मॉर्गन से मिलकर इस संबंध में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि आईसीसीसी ने इस साल अप्रैल में यह कहते हुए पाकिस्तान की मेजबानी रद्द कर दी थी कि वहां मैचों का आयोजन कराना क्रिकेट के हक में नहीं होगा। इस फैसले के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान के हिस्से आने वाले 14 मैचों को भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में बांट दिया था।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' ने हालांकि लिखा है कि पाकिस्तान सरकार पीसीबी से विरोध स्वरूप विश्व कप का बहिष्कार करने को कह सकती है।
पत्र ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से लिखा है, "मेरे समझ से भारत सरकार भारतीय बोर्ड, श्रीलंकाई बोर्ड और बांग्लादेशी बोर्ड की मदद कर रही है। भारत सरकार चाहती है कि तीनों बोर्ड पीसीबी को नजरअंदाज करें। ऐसे में पाकिस्तान सरकार पीसीबी से विश्व कप का बहिष्कार करने को कह सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications