एशेज: आस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट पर 479 रन
दूसरे दिन के स्कारे एक विकेट पर 249 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तीसरे दिन संभलकर रन बटोरे। पोंटिंग ने 150 और कैटिच ने 122 रन बनाए। उनके अलावा माइकल क्लार्क ने भी 83 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन के खेल खत्म होने पर मार्कस नॉर्थ 54 और ब्रेड हैडिन चार रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 435 रन बनाए। इसमें केविन पीटरसन (69 रन), पॉल कॉलिंगवुड (64 रन) और मैट प्रायर (56 रन) की बेहतरीन पारियां शामिल थीं। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट एवं बेन हिल्फेनहॉस और पीटर सिडल ने दो-दो विकेट चटकाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications