Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुद को टीम से बड़ा न समझें पीटरसन : वार्न

कार्डिफ टेस्ट मैच में लापरवाही भरे शॉट खेलने के कारण पीटरसन की खासी आलोचना हुई है। इसी को लेकर वार्न ने कहा कि पीटरसन को व्यक्तिगत हितों को पीछे छोड़कर टीम हित में खेलना चाहिए।

वार्न ने कहा, "मेरे मन में इस बात को लेकर कभी कोई शंका नहीं रही है कि पीटरसन में विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की क्षमता है। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन वह तब तक सफल नहीं हो सकते, जब तक कि वह अपने हितों को टीम से ज्यादा अहमियत देते रहेंगे।"

वार्न ने पीटरसन की तुलना मार्क वॉ से की, जो बेहद आसानी के साथ रन बटोरते थे लेकिन उनके आउट होने का तरीका हमेशा बेहद निराशाजनक रहा। वार्न कहते हैं, "ऐसा लगता है मानो पीटरसन बल्लेबाजी करते-करते उब जाते हैं और यही कारण है कि वह अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चल देते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+