Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (हॉकी) : पाकिस्तान को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

संदीप ने तीसरे और 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की जबकि धरमवीर सिंह ने 16वें मिनट में गोल दाग बढ़त को और मजूबत कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से अनुभवी स्ट्राइकर रेहान बट्ट चौथे जबकि शकील अब्बासी ने 43वें मिनट में गोल किए।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी।

भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर विराजमान है। पाकिस्तान और जापान तीन मैचों में छह-छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को जापान से होगा।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को इस वर्ष चौथी बार मात दी है। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, आईएचएफ हॉकी विश्वकप और हाल में नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में हरा चुकी है।

भारत इससे पहले हांगकांग को 7-0 और बांग्लादेश को 9-0 से हरा चुका है।

मैच के शुरू में दोनों देशों की टीमों ने तेज शुरुआत की। इसी का नतीजा रहा कि मैच के चौथे मिनट में दोनों टीमें एक-एक गोल दागने में सफल रहीं।

इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करती रहीं। समय-समय पर भारतीय खिलाड़ियों ने गोल कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई बार अच्छे मूव बनाए और स्कोर को बराबरी पर लाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।

पूरे मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 17:25 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+