फीफा ने 6 अधिकारियों को निलंबित किया (लीड-1)
ज्यूरिख में 15 से 17 तक चली तीन दिवसीय बैठक में फीफा के अध्यक्ष क्लौडियो सल्सर के नेतृत्व में पेटरस दमासेब, जुआन पेद्रो डोमियानी, डोमनिक रोचेत्यू, डाली ताहिर और रॉबर्ट टॉरेस की छह सदस्यीय अचार समिति ने अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला लिया।
अचार समिति ने फीफा के उपाध्यक्ष रिनाल्ड टेमारी, कार्यकारी समिति के सदस्य अमोस अदामू, महांसघ के विवादित मामलों की निगरानी करने वाली समिति के अध्यक्ष स्लिम अलौलो, अहोग्लू फ्यूसीमलोही, रेफरी समिति के सदस्य अमादो डियाकाइट और इस्मैल भाम्जी पर फुटबॉल से जुड़े किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि में शामिल होने से रोक लगा दी है।
फीफा की आचार समिति ने वर्ष 2018-22 के विश्व कप की मेजबानी के लिए धन के लेन देन वाले मामले में छानबीन कराने को कहा है। इस बीच, फीफा ने विश्व कप मेजबानी को लेकर मिलीभगत के आरोप से कतर और स्पेन-पुर्तगाल को दोषमुक्त कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications