सेंट जेवियर्स कालेज से वाणिज्य में स्नातक कर रहे धौनी मई-जून में आयोजित दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह उस समय देश में नहीं थे। इसके बावजूद मीडिया ने खबर दी है कि धौनी को दूसरे वर्ष के लिए प्रोन्नत कर दिया गया है।
कालेज के प्राचार्य फादर निकोलस टेटे ने कहा है कि धौनी के लिए परीक्षा देने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह उन पर निर्भर करता है कि वह कब और कहां दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।
धौनी को कालेज में खेल कोटे के तहत दाखिला मिला है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते उन्हें कक्षा में शामिल नहीं होने की छूट प्राप्त है। धौनी ने पहले सेमेस्टर की परीक्षा अपने घर से दी थी, जिसमें वह पास हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।