चैंपियंस ट्राफी में खेलना चाहते हैं आसिफ
आसिफ पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के मामले में दोषी पाए जाने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। इस 26 वर्षीय गेंदबाज को पिछले साल आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवा नेंड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया था।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक छवि सुधारने के मकसद से ही आसिफ पिछले दिनों लंदन गए थे, जहां उन्होंने जबरदस्त अभ्यास करने के साथ-साथ वहां रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाया।
इसी के मद्देनजर आसिफ ने मंगलवार को मीडिया से भी बात की। इस दौरान आसिफ ने कहा कि वह सितंबर में टीम में वापसी करने के लिए जोरदार मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए जोरदार मेहनत करुं गा। मेरे लिए अपनी छवि सुधारना बेहद जरूरी है और इसके लिए मैंने प्रयास शुरू कर दिए हैं।"
आसिफ ने 11 टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए हैं। एक समय उन्हें विश्व के सबसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों में एक माना जाता था। कभी उनकी तुलना आस्ट्रेलिया के महानतम तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ से होती थी लेकिन डोप संबंधी विवादों ने आसिफ के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर ग्रहण लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications