नई दिल्ली में अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में इस वर्ग का स्वर्ण जीतने वाले समोता ने गुरुवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सुंगकून पार्क को 9-4 से पराजित किया।
समोता के मुक्कों के आगे बदम पार्क को तीसरे राउंड में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। समोता ने पहले राउंड में पांच अंक जुटाए जबकि दूसरे राउंड में उनके खाते में चार अंक जुड़े। दूसरी ओर पार्क ने दोनों राउंड में दो-दो अंक हासिल किए।
इसी दिन खेले गए एक अन्य मुकाबले में सुरंजय सिंह ने जीत हासिल करते हुए अंतिम-8 दौर में जगह पक्की की।
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सेना के सुरंजय ने 52 किलोग्राम वर्ग में गुरुवार को उजबेकिस्तान के मुक्केबाज जुसोंग किम को 8-6 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।