आस्ट्रेलियाई मीडिया ने किया फ्लिंटॉफ का गुणगान
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्रों ने खुले दिल से फ्लिंटॉफ की तारीफ की है। समाचार पत्रों के मुताबिक चोटिल फ्लिंटॉफ ने एक टांग के बूते इंग्लैंड को जीत दिला दी। फ्लिंटॉफ ने अपने घुटने की चोट की परवाह करते हुए अपनी टीम को 115 रनों की जीत दिलाई।
'द आस्ट्रेलियन' ने लिखा है कि फ्िंलटॉफ की विदाई से मेहमान हैरान रह गए। पत्र के मुताबिक फ्लिंटॉफ ने अप्रत्याशित वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
एक अन्य प्रमुख समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने शीर्ष दिया है 'आस्ट्रेलिया एक टांग वाले फ्लिंटॉफ से हारा'। पत्र ने फ्लिंटॉफ की वह तस्वीर प्रकाशित की है, जिसमें वह पांच विकेट लेने के बाद घुटने के बल बैठे हुए दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए हैं।
आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज ज्यौफ लॉसन ने 'स्काई न्यूज' को बताया, "फ्लिंटॉफ के प्रदर्शन ने मुझे 1980 के दशक के इयान बाथम की याद दिला दी। फ्रेडी ने यादगार प्रदर्शन किया। मैं इस मैच को कभी नहीं भूल सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications