एशियाड 2010 (टेबल टेनिस) : शरत और अमलराज प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
शरत ने श्रीलंका के रोहन नानामेंद्रा को 11-9, 11-7, 11-1, 11-8 से पराजित किया। शरत का अगला मुकाबला विश्व के 116वें नंबर के दक्षिण कोरिया के सैंग यून ओह से होगा।
दूसरी ओर, अमलराज ने मलेशिया के मोहम्मद शकीरीन इब्राहिम को 11-4, 7-11, 11-8, 13-11, 8-11, 11-8 से शिकस्त दी। अमलराज का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के चिह यूआन से होगा।
महिला वर्ग के युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
चीनी ताइपे की जोड़ी यी हुआ हुआंग और चिंग चेंग ने पांच सेटों तक चले मुकाबले में मधुरिका पाटिकार और शामिनी कुमारेसान की जोड़ी को 11-5, 3-11, 12-10, 4-11, 4-11 से हराया।
मौमा दास और ममता प्रभु को भी सिंगापुर की जोड़ी जियावेई ली और बेईबेई सन ने 5-11, 5-11, 2-11 से मात दी।
गुरुवार को शामिनी एकल मुकाबले में जापान की सायाका हिराना से जबकि शरत और सुभाजीत साहा की जोड़ी युगल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सैंग यून ओह और जंगवू ली के खिलाफ उतरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications