मलिक का शतक, पाकिस्तान को 366 रनों की बढ़त (लीड-3)
पाकिस्तान ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए थे। उसे पहली पारी के आधार पर 66 रनों की बढ़त मिली थी।
पाकिस्तानी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय पूर्व कप्तान शोएब मलिक को जाता है, जो 186 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (नाबाद 60) और उपकप्तान मिस्बाह उल हक (65) ने भी अपनी टीम को खूब सहारा दिया।
अकमल ने 68 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया है। वह मलिक के साथ छठे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी को अंजाम दे चुके हैं।
पाकिस्तान ने अपना पांचवां विकेट मिस्बाह के रूप में गंवाया। मिस्बाह 65 रनों की पारी खेलने के बाद 186 रन के कुल योग पर आउट हुए। उन्होंने मलिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े। मिस्बाह ने अपनी 149 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे। दूसरे दिन नाबाद लौटे सलामी बल्लेबाज फवद आलम और कप्तान यूनुस खान तीसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 16 तथा 19 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
फवद का विकेट 22 रन के कुल योग पर गिरा था जबकि यूनुस 54 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। इसके बाद पारी संभालने की जिम्मेदारी मोहम्मद यूसुफ और मिस्बाह उल हक के कंधों पर आ गई लेकिन यूसुफ 67 के कुल योग पर 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले, अपनी पहली पारी में 299 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने दानिश कनेरिया (62/5) और सईद अजमल (70/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी 233 रन पर समेट दी थी। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications