वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइन में पहुंचीं साइना नेहवाल, भारत के 2 मेडल पक्के
नई दिल्ली। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाला ने इतिहास रच दिया है। जी हां पीवी सिंधू के बाद साइना नेहवाल ने भी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ ही साथ भारत के लिए कम से कम दो मेडल पक्के हो गए है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो मेडल मिलेंगे। दोनो मैच शुक्रवार देर रात हुए। पहले पीवी सिंधू ने सेमीफाइनल में जगह बनाया उसके तुरंत बाद साइना नेहवाला ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
साइना नेहवाला ने क्रिस्टी को हराया
शुक्रवार देर रात हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल ने क्रिस्टी गिलमौर को 21-19, 18-21, 21-15 से मात दी। 1 घंटे 14 मिनट तक चले इस मुकाबले में साइना जबरदस्त फॉर्म में नजर आईं। साइना ने जकार्ता में पिछले साल हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता साइना का अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओखुरा से होगा।
पीवी सिंधू ने चीन की सुन यू को हराया
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू ने चीन की सुन यू को लगातार गेमों में 21-14, 21-9 से हराने में सफल रहीं। दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी सिंधू ने केवल 39 मिनट में छठे नंबर की इस चीनी खिलाड़ी को परास्त कर दिया। सिंधू इससे पहले भी दो बार इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
