सरकार ने साइना नेहवाल को 25 लाख रुपये पुरस्कार में दिये

नई दिल्ली| पिछले दिनों भारत की होनहार शटलर सायना नेहवाल और खेल मंत्रालय के बीच अवार्ड को लेकर खटपट वाली खबरें आयी थीं लेकिन इस बार एक सुखद खबर आयी है। मार्च 2015 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली सायना नेहवाल को खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को सम्मानित किया है।

खेल मंत्रालय की ओर से सायना को 25 लाख रूपये का इनाम दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अभी तक फाइनल तक सायना को छोड़कर कोई भी महिला इंडियन खिलाड़ी नहीं पहुंची थी। हालांकि सायना नेहवाल इस फाइनल को जीत नहीं पायी बावजूद इसके वो फाइनल तक पहुंची इसलिए खेल मंत्रालय ने सायना को सम्मानित किया है।

आपको बता दें कि प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद क्रमश: वर्ष-1980 और 2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतने में कामयाब रहे थे।

Story first published: Saturday, May 9, 2015, 8:28 [IST]
Other articles published on May 9, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+