Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रशंसक से बात महंगी पड़ी बेकहम को

लास एंजेलिस। अमेरिकी फुटबाल क्लब लास एजेंलिस गैलेक्सी के मिडफिल्डर और मशहूर फुटबालर डेविड बेकहम पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उनपर यह जुर्माना एक प्रशंसक से बात करने के कारण लगाया गया।

दरअसल बेकहम ने बीते रविवार को खेले गए एक अभ्यास मैच के दौरान एक प्रशंसक से बातचीत की थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'मेजर लीग सॉकर' (एमएलएस) के आयुक्त डॉन गार्बर ने बेकहम पर जुर्माना लगाया।

गार्बर ने कहा, "हम इस बात का समर्थन करते हैं कि खिलाड़ियों को अपने प्रशंसकों से बातचीत करनी चाहिए। परंतु उन्हें कोई ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए जिससे यह लगे कि वह अपने प्रशंसकों को स्टैंड से बाहर निकलने और मैदान में पहुंचने के लिए उत्साहित कर रहे हैं।"

दरअसल, पिछले रविवार को एसी मिलान और लास एजेंलिस गैलेक्सी के बीच एक प्रदर्शनी मैच चला रहा था। मैच के हॉफ टाइम में बेकहम ने स्टैंड में खड़े किसी दर्शक की ओर हाथ से इशारा किया जिससे लगा कि वह किसी को मैदान में बुला रहे हैं।

मैच खत्म होने के बाद पता चला कि वह स्टैंड में मौजूद एक प्रशंसक को बुला रहे थे। स्टैंड में बैठे उनके कई प्रशंसकों ने भी कहा कि बेकहम उक्त प्रशंसक को मैदान पर बुला रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+