मकाऊ। भारत की शटलर क्वीन सायना नेहवाल मकाउ ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं और इसी के साथ उनकी यहां की जर्नी समाप्त हो गई है। सायना नेहवाल को चीनी खिलाड़ी झांग येमान ने सीधे सेटों 21-12, 21-17 में हराया।
आपको बता दें कि घुटने की सर्जरी के बाद सायना नेहवाल का ये तीसरा टूर्नामेंट था, जहां उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इससे पहले वो चीन ओपन और हांग कांग ओपन सीरीज भी हार चुकी हैं, हालांकि दोनों ही जगह उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।
सायना को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
लेकिन हार-जीत तो खेल का हिस्सा है इसलिए इसमें कोई बड़ी बात नहीं लेकिन गुरूवार को सायना नेहवाल को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह से बात हुई वो काफी हैरत अंगेज थी।
An absolutely fitting reply from @NSaina! Support shouldn't be defined by victory or defeat! #Badminton https://t.co/5d0pLwOK0K
— BAI Media (@BAI_Media) 1 December 2016
मालूम हो कि सायना नेहवाल ने गुरुवार को मकाउ ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, उन्होंने इंडोनेशिया की दिनार दयाह ऑस्टिन को एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मात दी थी, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सायना के लिए लिखा था कि बिना रैंकिंग वाले खिलाड़ियों से हारना सायना के लिए नई कूल बात है और आगे भी वो ऐसा करेंगी।
सायना ने भी करारा जवाब दिया
इस तरह के तानों को देखते हुए सायना ने भी लोगों को करारा जवाब दिया था। सायना नेहवाल ने ट्वीट किया था कि मेरे प्यारे प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर, घुटने की सर्जरी के बाद वर्ल्ड का बेहतरीन खिलाड़ी बनने में कितना वक्त लगता है, मेरे ख़्याल से एक महीना तो बिल्कुल नहीं।
So my dear professional badminton player after knee surgery how much time it takes to b the best in the world.I hope not in one month right😂 https://t.co/cjgeDbSpUt
— Saina Nehwal (@NSaina) 1 December 2016