सिंगापुर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की जू इंग ताई को हराकर सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज मुकाबले में खिताबी जीत दर्ज की है।
टूर्नामेंट के फाइनल में हुए एक कड़े मुकाबले में सायना ने जू इंग को 21-18 और 21-15 से करारी शिकस्त दी। यह सायना का दूसरा सुपर सीरीज खिताब है। उन्होंने पिछले वर्ष इंडोनिशन ओपन का खिताब जीता था।
देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने विश्व रैंकिंग में छठा स्थान हासिल है। इस टर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सेमीफाइन मुकाबले में विश्व विजेता चीन की लू लान को हराया था।