ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने कापेलो के हवाले से लिखा है, "बेकहम अच्छी तरह जानते हैं कि विश्व कप के लिए टीम में जगह पाने की खातिर उन्हें हर हाल में दिसंबर तक किसी यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलना होगा।"
बेकहम फिलहाल अमेरिका के क्लब लास एंजेलिस गैलेक्सी के लिए खेल रहे हैं। पिछले सत्र में इटली के अग्रणी क्लब एसी मिलान के लिए खेलते हुए उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।