एफ-1 सर्किट में वापसी को लेकर आशान्वित हैं कार्तिकेयन
चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के एकमात्र फार्मूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन 32 साल के हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें एफ-1 सर्किट में वापसी की आशा है।
कार्तिकेयन ने कहा कि अगले साल उनके एफ-1 सर्किट में लौटने की संभावना बन सकती है क्योंकि उस साल ग्रिड पर कम से कम दो नई टीमें आएंगी, जिन्हें चालकों की जरूरत होगी।
कार्तिकेयन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं तो अभी भी जवान हूं। इस नाते मैं एफ-1 सर्किट में अपनी वापसी को लेकर आशान्वित हूं। मेरे प्रबंधक मेरे लिए नए रास्तों की खोज में जुटे हैं। अगले साल ग्रिड पर कम से कम दो नई टीमें आएंगी, जिन्हें चालकों की जरूरत होगी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या अगले साल के लिए वह एफ-1 टीमों के साथ बातचीत कर रहे हैं, कार्तिकेयन ने कहा, "सीधे तौर पर मैं किसी से बातचीत नहीं कर रहा हूं। यह काम मेरे प्रबंधक संभाल रहे हैं।"
कार्तिकेयन ने 2005 फार्मूला वन सत्र में हिस्सा लिया था। वह जॉर्डन टीम के चालक थे। धीमी गति की कार के साथ एफ-1 सर्किट में सक्रिय होने के बावजूद कार्तिकेयन उस साल अंक जुटाने में सफल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications