जकार्ता। विश्व बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सायना नेहवाल के हाथ निराशा लगी है। सायना स्पेन की खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से 16-21, 19-21 से सीधे दो सेटों में हार गयी। इस हार के साथ ही सायना को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।
सायना नेहवाल को कैरोलिना से 3-1 से हारकर सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ेगा। पहले ही राउंड से स्पेन की कोरोलिना ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया था। हालांकि पहले सेट में सायना ने शुरुआत बेहतर करने हुए 7-5 की लीड ली थी लेकिन इस बढ़त का फायदा लेने में सायना विफल रही।
गौरतलब है कि आजतक विश्व बैडमिंटन के फाइनल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में सफल नहीं रहा है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 1977 से शुरु हुई, जिसके बाद से कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपनी जगह फाइनल में नहीं बना पाया।
इससे पहले महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने 1983 में रजत पदक जीत देश का नाम गौरान्वित किया था। वहीं ज्वाला गट्टा और अश्विनी बोपन्ना ने महिला डबल्स में 2011 में रजत पदक जीता था। जबकि पीवी सिंधु ने 2013 और 2014 में लगातार दो बार रजत पदक जीता था।