Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तैराकी विश्व चैंपियनशिप : पहले दिन टूटे तीन विश्व रिकार्ड (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मनी के पॉल बिदेरमान ने पुरुषों और इटली की चैंपियन तैराक फेदेरिका पेलेग्रिनी ने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

बिदेरमान ने यह दूरी तीन मिनट और 40.7 सेकंड में तय की। उन्होंने आस्ट्रेलिया के इयान थोर्प का विश्व रिकार्ड सेकेंड के सौंवे हिस्से से कम समय में निकालकर तोड़ा। थोर्प ने 2002 में यह विश्व रिकार्ड बनाया था।

हॉलैंड की महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने दो सेकेंड के अंतर से अपना ही विश्व रिकार्ड ध्वस्त किया। हॉलैंड की टीम ने यह रेस 52.22 सेकेंड में पूरी की। दिन का चौथा स्वर्ण पदक अमेरिकी पुरुष दल ने चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा जीता। इसमें सुपरस्टार तैराक माइकल फेल्प्स ने भी हिस्सा लिया।

दिन के पहले फाइनल में स्वीडन की युवा महिला तैराक साराह जोसट्रॉम ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में विश्व रिकार्ड बनाया। 15 वर्षीय साराह ने सेमीफाइनल में 56.44 सेकेंड समय के साथ इंगे डी ब्रूजिन का रिकार्ड 0.17 सेकेंड के अंतर से तोड़ा। ब्रूजिन ने यह रिकार्ड 4 56.61 सेकेंड समय निकालकर स्थापित किया था।

बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास कायम करने वाले फेल्प्स ने सुबह की स्पधाओं में हिस्सा नहीं लिया लेकिन शाम तक वह सक्रिय हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि फेल्प्स रोम में कम से कम छह स्वर्ण अपनी झोली में डालेंगे। फेल्प्स अब तक 19 विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+