Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लापरवाही बरतने के कारण रेनो टीम पर एक रेस का प्रतिबंध

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रेनो टीम के चालक फर्नाडो अलोंसो ने ढीले पहिए के साथ रेस में हिस्सा लिया था और इस संबंध में टीम का रुख काफी लापरवाही भरा था, लिहाजा रेनो टीम पर अगले महीने स्पेन के शहर वेलेंसिया में होने वाली यूरोपीय ग्रां पी रेस में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।

अलोंसो ने पोल पोजीशन से रेस की शुरुआत की थी। 12वें लैप के बाद उन्होंने पिट के लिए आवेदन किया था लेकिन उनकी पिट टीम ने आगे के दाएं पहिए पर ध्यान नहीं दिया, जिसके नजीता हुआ कि पहिया ढीला रह गया। अलोसों अगली बार जब पिट पर लौटे तब उनका पहिया खतरनाक स्तर तक ढीला हो चुका था।

यह घटना फेरारी टीम के चालक फिलिप मासा के दुर्घटना का शिकार होने के 24 घंटे बाद की है, लिहाजा आयोजकों ने इसे काफी गंभीरता से लिया और रेनो टीम पर एक रेस का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

ढीले पहिए के कारण ही पिछले हफ्ते ब्रिटेन के ब्रैंड हैक सर्किट में पूर्व फार्मूला वन चैंपियन जॉन सर्टीस के पुत्र हेनरी की मौत हो गई थी। रेस के दौरा एक अन्य कार का ढीला पहिया बाहर निकलकर हेनरी की कार से टकरा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+